फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहट नहर पुल पर चार की मौत के बाद जागे अफसर, सड़क पर सफेद पट्टी व रिफ्लेक्टर लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। रोहट नहर पुल पर हुए हादसे में चार युवकों की मौत के बाद अफसरों की नींद खुलने लगी है। अधिकारियों ने चेतते हुए अब रोहट पुल के पास सड़क पर सफेद पट्टी के साथ ही रिफ्लेक्टर भी लगवा दिए हैं। साथ ही साइन बोर्ड लगाकर भी लोगों को इस बारे में पहले ही आगाह करने की पहल की गई है। हालांकि सीएम के निरीक्षण के दौरान इस पुल पर बनी सड़क को सीधा करने के निर्देश अभी फाइलों में ही अटके हुए है। यहां तक की डीपीआर बनाने की मंजूरी के लिए भेजी गई फाइल भी अधिकारियों के पास अटकी हुई है।
रोहट नहर पुल पर अनियंत्रित कार के नहर में गिरने से सांपला निवासी चार युवकों की जान चली गई थी। जिसके बाद यहां हादसों को रोकने के लिए सीएम ने निर्देश जारी किए थे। जिस पर अधिकारियों ने अब यहां सफेद पट्टी लगाने के साथ ही रिफ्लेक्टर भी लगा दिए हैं। इसके साथ ही साइन बोर्ड लगाकर लोगों को नहर पर बनी संकरी पुलिया के बारे में आगाह किया जा रहा है। इतना ही नहीं नहर के पास बनी दीवार के निकट सीमेंट के बैरीकेड भी लगा दिए हैं। जिससे टकराने के बाद नहर में वाहन गिरने से रोका जा सके।
विज्ञापन


नहर पुल पर लगाए सांकेतिक बोर्ड व रिफ्लेक्टर पट्टी
नहर पुल के पास सड़कपर सफेद पट्टी लगाने के साथ ही पुल पर भी सांकेतिक बोर्ड व रिफ्लेक्टर पट्टी लगाई गई है। जिससे दूर से ही वाहन चालक को पता लगा सके कि यहां पुलिया बनी हुई है। जिससे वह हादसे से बच सके।

सीएम के निर्देश के बाद भी नहीं तेजी से नहीं हो रहा काम
हादसे के बाद सीएम मनोहर लाल ने 5 फरवरी को स्वयं यहां पहुंचकर निरीक्षण किया था। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर हादसे रोकने के लिए प्लान भी बनाया था। उन्होंने रोहट नहर चौक पर निर्मित पुल को सीधा बनाने को कहा था। साथ ही अधिकारियों को जल्द मार्ग का डिजाइन व ड्राइंग तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। यहां तक की दो करोड़ का बजट देने की बात भी कही थी। सीएम के निर्देश के बाद यहां सिर्फ रिफ्लेक्टर व सफेद पट्टी तो लगी, लेकिन आगे कार्रवाई का अभी इंतजार है।

सवा महीने बाद डीपीआर तक की नहीं मिली मंजूरी
नहर पुल पर बनी सड़क को सीधा करने के लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने डीपीआर बनाने की मंजूरी के लिए अधिकारियों के पास फाइल भेजी थी। अभी तक डीपीआर बनाने की मंजूरी तक नहीं मिल सकी है। जिससे इसका निर्माण कार्य पूरा होने में काफी समय लगेगा।
विज्ञापन


वर्जन
सड़क व पुल को सीधा करने के लिए सर्वे कराया जाएगा और उसके बाद ड्राइंग तैयार कराई जाएगी। जमीन अधिग्रहण व पुल के कार्य के लिए संबंधित विभाग से मंजूरी लेनी है। अभी डीपीआर बनाने की मंजूरी के लिए फाइल उच्च अधिकारियों के पास भेजी गई है। अभी तक इसकी मंजूरी नहीं मिली है। मंजूरी मिलते ही काम तेजी से शुरू करा दिया जाएगा। हादसे रोकने के लिए वैकल्पिक प्रबंध किए जा रहे हैं।
एके गोयल, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें