फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के सामने कार ने पिता को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। शहर के सेक्टर-12 के पास अज्ञात कार ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। व्यक्ति को उसका बेटा जयपुर जाने के लिए कार से छोड़ने के लिए आया था। जब व्यक्ति कार से उतरकर दूसरी कार में सवार होने के लिए जाने लगा तो एक तेज रफ्तार कार उसे कुचलकर फरार हो गई। बेटे ने तुरंत अपने पिता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से मैक्स अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-12 निवासी चांद राम शनिवार रात करीब दस बजे जयपुर जाने के लिए निकले थे। उनका बेटा गजेय कुमार उन्हें अपनी कार में छोडने के लिए सेक्टर-12 गेट पर आया था। इसी दौरान वह कार से उतरकर दूसरी कार में सवार होने के लिए जाने लगे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने चांद राम को टक्कर मार दी। हादसे में चांद राम बुरी तरह से घायल हो गया। गजेय कुमार तुरंत अपने पिता को कार में लेकर फिम्स अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान चांद राम की मौत हो गई। मामले की सूचना के बाद पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने गजेय कुमार के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें