फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक को गोली मारी, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राई।
गांव नांगल कलां मेें अज्ञात हमलावरों ने एक ऑटो चालक को गोली मार दी और वहां से फरार हो गए। इसकी सूचना मिलते ही थाना कुंडली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और नाकेबंदी की गई, लेकिन हमलावरों का कुछ पता नहीं लग सका। घायल को दिल्ली के नरेला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

गांव नांगल कलां निवासी अनूप आटो चालक है जो रोजाना की तरह शाम को घर लौट रहा था। वह किंग्सबरी टीडीआई रोड से गांव नांगल कलां की ओर मुड़ा तो उसको अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। उसे गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना राहगीरों ने तुरंत थाना कुंडली पुलिस के साथ ही अनूप के परिजनों को दी। एसएचओ थाना कुंडली प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और हमलावरों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की गई, लेकिन हमलावरों का कुछ पता नहीं लग सका। घायल हो दिल्ली के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि उसके बयान लेने के बाद ही पता लग सकेगा कि गोली मारने वाले बदमाश कौन थे या किसी अन्य कारण से गोली मारी गई है।
विज्ञापन


ऑटो चालक को गोली मारी, गंभीर
गांव नांगल कलां में हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें