फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर चालक को गोली मारकर क्रेटा गाड़ी लूटी, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर चालक को गोली मारकर क्रेटा गाड़ी लूटी, हालत गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरथल/सोनीपत। हाईवे पर मुरथल के पास स्थित महारानी ढाबे के सामने क्रेटा गाड़ी में बैठे में चालक को गोली मारकर बदमाश गाड़ी लूट ले गए। वारदात को तीन बदमाशों ने अंजाम दिया। पुलिस ने लूट व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। चालक गाड़ी के मालिक के बेटे को लेने दिल्ली एयरपोर्ट जा रहा था।
यमुनानगर के गुरुनानक पुरा का रहने वाला राजेंद्र बाली बठिंडा के रहने वाले पवन बंसल की क्रेटा गाड़ी पर चालक है। वह बुधवार रात को गाड़ी मालिक के बेटे को लेने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट जा रहा था। जब वह मुरथल स्थित महारानी ढाबा के सामने पहुंचा तो उसने गाड़ी को रोक दिया। जिस पर वह ढाबे से चाय लेकर गाड़ी में आकर बैठ गया। रात करीब दो बजे जब वह चाय पी रहा था तो इसी दौरान तीन युवक उसके पास आए। युवकों ने राजेंद्र बाली को गाड़ी से नीचे उतरने को कहा। जिस पर राजेंद्र ने उन्हें मना कर दिया। उनके मना करते ही एक युवक ने उसके पेट में गोली मार दी। उसे घायल करने के बाद बदमाश उसे नीचे उतारकर उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने राजेंद्र बाली के बयान पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास व लूट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई लूट की वारदात
हाईवे पर हुई लूट की वारदात ढाबे के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

--
हाईवे पर क्रेटा चालक को गोली मारकर गाड़ी लूटी गई है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास व लूट का मामला दर्ज कर उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द घटना से पर्दा उठा दिया जाएगा।
कुलदीप सिंह, जांच अधिकारी, मुरथल थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें