फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदा लगाकर विवाहिता को मारने का प्रयास, पति समेत पांच पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदा लगाकर विवाहिता को मारने का प्रयास, पति समेत पांच पर मुकदमा
विज्ञापन

- दिल्ली के अस्पताल में चल रहा उपचार, हालत गंभीर
- भाई का आरोप शादी के बाद से ही किया जा रहा तंग, कई बार हो चुकी पंचायत
फोटो : 06 : अस्पताल में उपचाराधीन विवाहिता।
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली/सोनीपत। गांव जांटी कलां में दहेज के लिए विवाहिता को मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। विवाहिता को गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने विवाहिता के भाई के बयान पर हत्या प्रयास, दहेज प्रताड़ना व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव जांटी कलां में विवाहित सीमा को गंभीर हालत में 20 जुलाई को सामान्य अस्पताल में लाया गया था। इसके बाद महिला को बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल और वहां से रेफर करने पर परिजनों ने सीमा को दिल्ली के आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। सीमा के भाई पानीपत के गांव डिकाडला निवासी जियालाल ने सीमा के ससुराल पक्ष पर उसे फंदे पर लटका कर मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी बहन सीमा की शादी वर्ष 2004 में जांटी कलां निवासी अशोक से हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। उसे दो बच्चे हुए, उसके बाद भी प्रताड़ना कम नहीं हुई। वर्ष 2010 में उसकी बहन घर से 45 हजार रुपये लेकर भी गई थी। उसके बाद भी ससुराल पक्ष की मांग बढ़ती चली गई। बाद में उसकी बहन मायके आ गई थी। 22 मई को ही उसका पति, सास व ससुर गलती मानकर उसे घर ले गए थे। 20 जुलाई को उन्हें पता लगा कि सीमा की हालत बिगड़ गई है। वह अपने परिजनों के साथ जाटी कलां पहुंचा तो देखा कि उसकी बहन के गले पर रस्सी से फंदा देने का निशान बना था। उसकी बहन ने उसे बताया था कि उसके सास-ससुर ने उसके हाथ पकड़ लिए थे और पति ने उसके गले में रस्सी डालकर उसे मारने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए। जिस पर तीनों वहां से भाग गए। पुलिस ने मामले में पति, सास, ससुर व दो ननदों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

---
महिला के बयान देने का इंतजार करती रही पुलिस
जियालाल ने बताया कि उसकी बहन को 20 जुलाई को फंदा लगाकर मारने का प्रयास किया गया था। जिसकी सूचना कुंडली पुलिस को दी गई थी। पुलिस उसकी बहन के बयान देने का इंतजार करती रही। अब उसकी बहन की हालत ज्यादा बिगड़ गई। तब पुलिस ने उसके बयान पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

---
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के गले में रस्सा डालकर उसे मारने के प्रयास की शिकायत मिली थी। जिस पर जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा।
- बीर सिंह, थाना प्रभारी कुंडली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें