फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। चरखारी-महोबा मार्ग में मां मदारन देवी मंदिर मोड़ में चार पहिया वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार चाचा की मौत हो गई जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आई और एक की जान चली गई।
विज्ञापन

कस्बा चरखारी के मोहल्ला टिलवापुरा निवासी लल्लू (50) पुत्र सरमन अपने भतीजे दम्मू (38) पुत्र बलखंडी के साथ बाइक से रविवार की शाम महोबा आ रहा था। चरखारी से चार किमी आगे मां मदारन देवी मंदिर मोड़ के समीप महोबा की ओर आ रहे चार पहिया वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चार पहिया चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। लल्लू की हालत नाजुक होने पर पुलिस उसे अपने वाहन से जिला अस्पताल लाई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना को अंजाम देने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से चाचा की मौत, भतीजा घायल
- चरखारी-महोबा मार्ग पर मदारन देवी मंदिर मोड़ पर हुई दुर्घटना
- हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर आईं गंभीर चोटें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें