फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीमच से लाते थे पोस्तदाना, चुरापोस्त बनाकर पंजाब तक करनी थी सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
स्पेशल मादक निरोधक स्टाफ के हत्थे चढ़े तस्करों ने खुलासा किया है कि वह मध्यप्रदेश के नीमच से पोस्दाना लेकर आते थे। यहां कुंडली स्थित फैक्टरी में पोस्तदाना को पीसकर चुरापोस्त तैयार किया जाता था। इसकी सप्लाई हाईवे के ढाबों पर हो रही थी। वे उसे पंजाब तक सप्लाई करने के प्रयास में थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान फैक्टरी मालिक का पता लगाने के साथ ही अन्य सबूत एकत्रित किए जाएंगे।
पुलिस के मादक निरोधक स्पेशल स्टाफ में नियुक्त संदीप और बिजेंद्र ने एसआई सत्यवान के निर्देश पर एचएसआईडीसी कुंडली से ट्रक में तस्करी कर लाए गए चूरापोस्त को बरामद किया था। ट्रक में 21 क्विंटल और 40 किलो चूरापोस्त मिला था। पुलिस ने ट्रक से मुकेश निवासी नीमच, मध्यप्रदेश और सुरेश निवासी अजीतपुरा, जयपुर राजस्थान को काबू किया था। उन्होंने बताया कि वह चुरापोस्त को नीमच से लाकर एचएसआईडीसी कुंडली स्थित श्रीश्री इंटरप्राइज कंपनी में रखते थे। यहां से इसे अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई करना था। पुलिस ने कंपनी में छापा मारा तो वहां से 62 टन पोस्तदाना भी बरामद हुआ। बाजार में इसका मूल्य करीब पौने तीन करोड़ रुपये है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे सामान की बनवाते थे बिल्टी
पुलिस टीम के सामने आरोपियों ने बताया कि नीमच में पोस्तदाना दुकानों पर मिल जाता है। वहां से वह इसे खरीदकर यहां लाते थे। यहां लाने के बाद इसे फैक्टरी में पीसकर चूरापोस्त बनाया जाता था। इसे आगे सप्लाई किया जाता था।

चूरापोस्त तस्करी के आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठाया जाएगा।
एसआई देवी सिंह, कुंडली थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें