फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में जाली लगाकर ठगी करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना (फतेहाबाद)।
एटीएम मशीन में जाली लगाकर लोगों को चूना लगाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया। आरोपी की ओर से धोखाधड़ी से हड़प किए दो हजार रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपी भगत सिंह जिला हिसार के गांव लितानी का रहने वाला बताया गया है। आरोपी भगत सिंह कुछ समय पहले एक कंपनी के माध्यम से बैंकों के एटीएम में रुपये डालने का कार्य करता था।

एटीएम में कैश डालने का काम करता था आरोपी
थाना शहर प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि गांव मनियाना के सरपंच सुखचैन सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 28 मई को जब वह एटीएम से दो हजार रुपये निकलवाने के लिए गया तो उसके रुपये नहीं निकले थे। सरपंच ने देखा कि रुपये बाहर आने की आवाज आ रही है, लेकिन मशीन से रुपये नहीं निकल रहे थे। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

शहर प्रभारी ने बताया कि आरोपी 29 वर्षीय भगत सिंह कुछ माह पूर्व इसी कंपनी में कैश डालने का कार्य करता था। इस दौरान उसने एटीएम में रुपये डालना सहित अन्य काम सीख लिए थे। 20 मई को आरोपी ने नौकरी छोड़ दी थी। आरोपी ने बताया कि उसके बाद उसने एटीएम में गड़बड़ करनी शुरू कर दी थी। इसके बाद वह उस एटीएम के बाहर बैठ जाता तथा एटीएम में उपभोक्ता के रुपये फंसने के बाद वह रुपये निकाल लेता था।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
एसएचओ ने बताया कि आरोपी को ये जानकारी पहले से होती थी कि शहर के इस एटीएम में रुपये हैं। इसके बाद वह उसी एटीएम में वारदात को अंजाम देता था। लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया कि एटीएम में कैमरे भी होते हैं। उन्हीं कैमरों की फुटेज ली गई तो उसमें पता चला कि आरोपी भगत सिंह कंपनी का ही पूर्व कर्मचारी है। इसके बाद उसे काबू कर लिया तथा उसके कब्जे से राशि भी बरामद कर ली है। मंगलवार को उसे न्यायालय मे पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया।

एटीएम में जाली लगाकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
एटीएम में लगा देता था जाली, एटीएम से बाहर नहीं आते थे पैसे, बाद में निकाल लेता था आरोपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें