फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी में दिल्ली से लाए ओला कंपनी की कार, चालक को पेड़ से बांध लूटी, रोहतक में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से बुक कर लाए ओला कंपनी की कार, चालक को पेड़ से बांधकर लूटी, रोहतक में मिली
विज्ञापन

-पुलिस ने जीपीएस की मदद से रोहतक से की बरामद
-बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। दिल्ली के द्वारका मेट्रो स्टेशन से मुरथल के लिए टैक्सी में बुक कर लाई गई ओला कंपनी की कार को चार बदमाशों ने गन्नौर क्षेत्र से लूट लिया। बदमाशों ने चालक को पेड़ से बांध दिया और कार लेकर फरार हो गए। बंधनमुक्त होकर चालक ने मामले की जानकारी मालिक को दी। जिस पर शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच करते हुए रोहतक से कार को बरामद कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
कार मालिक देव यादव ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी स्विफ्ट कार को ओला कंपनी में लगा रखा है। उसकी कार पर थार सिंह चालक है। देव यादव ने बताया कि शनिवार को द्वारका मेट्रो स्टेशन दिल्ली से उसकी कार को ऑनलाइन मुरथल के लिए बुक कराया गया। देव यादव ने बताया कि तडक़े चार बजे कार को लेकर चालक स्टेशन पहुंच गया। वहां पर चार युवक कार में सवार हुए। चालक उन्हें दिल्ली से लेकर मुरथल तक लेकर आ गया। मुरथल पहुंचने पर कार सवार युवकों ने चालक को पकड़ लिया और उसके हाथ पैर बांधकर उसे कार में डाल लिया। बाद में वह उसे लेकर राजलू गढ़ी सोनीपत रोड पर राजपुरा माइनर के पास पहुंचे। वहां खेतों में चालक को रस्सी के सहारे पेड़ से बांध दिया और कार लेकर फरार हो गए। राहगीरों की मदद से थार सिंह ने बंधन मुक्त होकर मामले से उसे अवगत कराया। जिस पर उसने मामले की शिकायत गन्नौर थाना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार में लगे जीपीएस की मदद से कार का सुराग लगाने का प्रयास शुरू कर दिया। दोपहर को कार की लोकशन रोहतक के पास मिली। पुलिस शनिवार शाम को रोहतक पहुंची और कार को काबू कर लिया। हालांकि कार लेकर भागे बदमाश नहीं मिले। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सुबह सूचना आई थी कि राजलू गढ़ी रोड से एक कार लूटी गई है। मामला दर्ज कर जांच की गई तो कार को लोकेशन के आधार पर रोहतक से बरामद कर लिया गया है। बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी, गन्नौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें