फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन से लौट रही छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघा अपहरण, वीटी होने पर छोड़कर भागे कार सवार, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्यूशन से लौट रही छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघा किया अपहरण, वीटी होने पर छोड़कर भागे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर की इंडियन कालोनी में ट्यूशन से लौट रही मयूर विहार की रहने वाली छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर कार सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। जब छात्रा आधा घंटा देरी तक भी घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे ट्यूशन में देखने पहुंचे। वहां से जाने का पता चलने पर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना देकर वीटी कराई गई। इसके बाद छात्रा गांधी चौक के पास बेसुध हालत में पड़ी मिली। छात्रा के बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस ने शास्त्री कालोनी के एक युवक पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
मयूर विहार की रहने वाली सातवीं कक्षा पढ़ने वाली छात्रा रोजाना शाम को इंडियन कालोनी में ट्यूशन पढ़ने जाती है। वह बुधवार की शाम को भी ट्यूशन पढ़ने गई थी। वह ट्यूशन का समय खत्म होने के आधे घंटे बाद भी घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे देखने के लिए ट्यूशन में पहुंचे। यहां पता चला कि वह ट्यूशन से सही समय पर जा चुकी है। इसके बाद परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना देकर वीटी कराई और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। छात्रा कुछ देर बाद ही गांधी चौक के पास बेसुध हालत में पड़ी मिली, जिसका उपचार कराया गया। इसके बाद छात्रा ने पुलिस को बताया कि ट्यूशन से निकलने के बाद कार में सवार होकर आए शास्त्री कालोनी के आंसु व उसके साथियों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर गाड़ी में डाल लिया था। इसके बाद वह बेहोश हो गई और उसे कुछ नहीं पता चला। पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर आंसु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आंसु को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
किशोरी के नाक पर रुमाल लगाकर बेहोश करके अपहरण करने की शिकायत मिली थी। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।
- देवेंद्र, एसएचओ सिटी थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें