फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में जान से मारने की दी धमकी, विवश होकर जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना।
गांव गंगाना में जमीन के विवाद में धमकी मिलने के बाद एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसे गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव गंगाना निवासी रघुबीर ने जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तुरंत खानपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रघुवीर की मौत हो गई। रघुबीर के भाई राजपाल ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि उसके बड़े भाई रघुबीर का जमीन को लेकर गांव के ही सेवा सिंह के साथ विवाद चल रहा था। आरोप है कि सेवा सिंह, अमित व सुमित रघुबीर को धमकी देते थे। जिससे वह अक्सर दबाव में रहते थे। आरोपियों की धमकी से डरकर उसके भाई ने जहर खा लिया था। राजपाल की शिकायत पर पुलिस ने सेवा सिंह, अमित व सुमित के खिलाफ आत्महत्या के विवश करने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
गांव गंगाना में एक व्यक्ति की जहर खाने से मौत हो गई। परिजनों ने गांव के तीन लोगों पर उसे जमीन के नाम धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वीरभान, थाना प्रभारी, बरोदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें