फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत के कुख्यात अक्षय पलड़ा की राजस्थान पुलिस को भी तलाश, घोषित किया ईनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुख्यात अक्षय पलड़ा की राजस्थान पुलिस को भी तलाश, घोषित किया इनाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत : मोस्टवांटेड अक्षय पलड़ा की तलाश सोनीपत व रोहतक पुलिस का ही नहीं बल्कि राजस्थान पलिस को भी है। राजस्थान पुलिस भी ने कुख्यात अक्षय की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। राजस्थान पुलिस ने पत्र भेजकर राई पुलिस को इस बारे में अवगत कराया है। सोनीपत में महज 15 दिन में तीन मामलों में नामजद हो चुके अक्षय पलड़ा व उसका साथी राजू बसौदी लगातार सुर्खियो में हैं।
राजस्थान की राजगढ़ थाना पुलिस ने राई थाना पुलिस को पत्र भेजकर कुख्यात अक्षय पलड़ा की गिरफ्तारी में मदद की मांग की है। राजगढ़ के एएसपी नरेंद्र सिंह की तरफ से 15 मार्च को भेजे गए पत्र में बताया गया कि पलड़ा निवासी अक्षय उर्फ पहलवान की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया है। उसे राजगढ़ पुलिस ने मोस्टवांटेड की श्रेणी में रखा है। लारेंस गैंग से उसके संबंधों के चलते उसे जल्द गिरफ्तार करने में मदद की बात कही गई है। राजगढ़ थाना क्षेत्र में 17 जनवरी, 2018 को हुई हत्या में अक्षय पलड़ा नामजद है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, षड्यंत्र रचने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। उसकी गिरफ्तारी पर जून, 2018 में आईजी बीकानेर ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित करने की आदेश दिया था।
विज्ञापन

बॉक्स
अक्षय व उसका साथी राजू बसौदी बना पुलिस के लिए चुनौती
कुख्यात अक्षय पलड़ा व राजू बसौदी पुलिस के लिए चुनौती बन चुके है। सोनीपत में महज 15 दिन के अंतराल में उनके खिलाफ तीन मामले दर्ज हो चुके है। जिसमें दो हत्या व हत्या का षड्यंत्र और एक मामला गवाह को धमकी देेने का दर्ज हुआ है। दोनों के नाम शराब कारोबारी खेवड़ा के नरेंद्र व नाहरा के स्कूल बस चालक जगबीर हत्याकांड में जुड़े है। दोनों मामलों में दोनों के खिलाफ हत्या का षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज है। नाहरा में 9 मार्च को जगबीर की 10 गोली मारकर व 14 मार्च को खेवड़ा में नरेंद्र की 32 गोली मारकर हत्या की गई थी। अब कुंडली थाना में बेटे की हत्या के मामले में गवाह पिता को धमकी देकर फिर दोनों सुर्खियो में है। इसे लेकर गांव नांगल कलां निवासी सतपाल ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे अनूप की 22 नवंबर 2017 को टीडीआई किंग्सबरी के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप अक्षय पलड़ा, राजू बसौदी व नांगल कलां निवासी सतेंद्र व प्रवेश तथा अन्य पर लगा था। इस मामले में 4 अप्रैल को सतपाल की गवाही होनी है। अब उसके भतीजे के व्हाट्सअप पर रिकार्डिंग डालकर अनूप हत्याकांड में गवाही देने पर मारने की धमकी दी गई है।
लारेंस गैंग ने सोनीपत और रोहतक के एरिया कमांडर बनाए
कुख्यात राजू बसौदी व अक्षय पलड़ा के तार लारेंस गैंग से जुड़ेेे है। एसटीएफ के हत्थे चढ़े संपत नेहरा ने बताया था कि लारेंस बिश्नोई ने गैंग को बढ़ाने के लिए अपने खास गुर्गों को कई जिम्मेदारी सौंप रखी थी। संपत नेहरा को लारेंस ने दिल्ली और एनसीआर में गैंग का प्रभाव बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। राजू बसौदी को रोहतक का कमांडर व उसके साथी गांव पलड़ा निवासी अक्षय को सोनीपत का एरिया कमांडर बना रखा है। सोनीपत पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी पर एक-एक लाख का इनाम घोषित कर रखा है।
विज्ञापन

दोनों पर दर्ज है कई मामले
कोट्स
कुख्यात अक्षय पलड़ा व राजू बसौदी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गवाह की तरफ से धमकी मिलने की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। जल्द दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।
-हरेंद्र कुमार, डीएसपी, कुंडली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें