फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड की वैधता बढ़ाने के नाम पर जानकारी लेकर साढ़े 13 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड की वैधता बढ़ाने के नाम पर 13500 निकाले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव माहरा निवासी एक व्यक्ति के पास फोन कर युवक ने एटीएम कार्ड की वैधता बढ़ाने के नाम पर उसके खाते की जानकारी लेकर साढ़े 13 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित को जब पता लगा तो मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव माहरा निवासी जगत सिंह ने बताया कि उसके पास शुक्रवार दोपहर को एक युवक का फोन आया था। युवक ने उसे बताया कि वह मुंबई हैड ऑफिस से बोल रहा है। उसने कहा कि आपके एटीएम कार्ड की वैधता समाप्त होने वाली है। वह उसे कुछ जानकारी उपलब्ध कराए, जिससे एटीएम की वैधता वर्ष 2035 तक बढ़ा दी जाएगी। युवक ने उससे एटीएम पर लिखे नंबर बताने को कहा। जगत सिंह ने बताया कि वह युवक के झांसे में आ गया और उसे एटीएम पर लिखे नंबर बता दिए। जिसके बाद लगातार कई मैसेज जगत सिंह के फोन पर आए और युवक उससे वह मैसेज में आए कोड पूछता रहा। शनिवार की सुबह दोबारा से दूसरे एटीएम के नंबर पूछने के लिए फोन आया तो जगत सिंह को शक हुआ। उसने एसबीआई बैंक गोहाना की शाखा में जाकर पता लिया तो उससे पता चला कि उसके खाते में 14 हजार 174 रुपये थे, जो अब केवल 675 रह गए हैं। उसके खाते से पहली बार 9999, दूसरी बार एक हजार, तीसरी बार दो हजार रुपये व तीसरी बार 500 रुपये निकाले गए हैं। उसके खाते से 13 हजार 499 रुपये की राशि निकाल ली गई है। जगत सिंह ने बताया कि उसका केनरा बैंक के एटीएम का भी नंबर पूछा गया था, उसने उस एटीएम को ब्लॉक करा दिया है। जगत सिंह ने मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें