फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ मरला से युवती का अपहरण, पुलिस के पीछा करने पर दिल्ली में छोड़कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
-युवती ने कहा कार सवार छह-सात युवकों ने चेहरे पर बांध रखा था कपड़ा
विज्ञापन

-पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर शुरू की अपहर्ताओं की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के आठ मरला क्षेत्र से कार सवार छह-सात नकाबपोश युवकों ने एक युवती का अपहरण कर लिया। वह उसे नरेला की तरफ लेकर फरार हो गए। जब पुलिस को मामले का पता लगा तो पुलिस ने आरोपियों की कार का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने रात को दिल्ली से युवती को बरामद कर लिया है। हालांकि अपहरण करने वाले युवक फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
शहर की रहने वाली एक युवती कच्चे क्वार्टर की तरफ आई थी। जब वह वापस जा रही थी तो आठ मरला स्थित एक अस्पताल के सामने से कार सवार छह-सात युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। वह उसे ओल्ड डीसी रोड से आईटीआई चौक से होते हुए राठधना रोड की तरफ फरार हो गए। उनके नरेला की तरफ भागने की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी विरेंद्र राव ने अपनी टीम के साथ आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया। इसी बीच आरोपियों की कार खराब हो गई। जिस पर आरोपी दूसरी कार में युवती को लेकर भागने लगे। पुलिस के पीछा करने के चलते दिल्ली में एक स्थान पर आरोपी उसे छोडक़र फरार हो गए। इसी बीच पुलिस युवती को तलाश करते हुए पहुंच गई। पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। युवती ने बताया कि कार सवार छह-सात युवकों ने अपहरण किया था। सभी युवक चेहरे पर कपड़ा बांधकर आए थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
युवती के अपहरण की सूचना मिली थी। जिस पर अपहरण करने वालों का पीछा किया तो वह एक स्थान पर उसे छोडक़र फरार हो गए। युवती को बरामद कर लिया है। उसके बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
वीरेंद्र राव, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें