फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहरी के पास जली हालत में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राई (सोनीपत)।
गांव नाहरी के पास पंचायती जमीन पर एक महिला का जला हुआ शव मिला है। शव मिलने की सूचना पर आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बारोटा चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह का खुलासा हो सकेगा।
शुक्रवार को गांव नाहरी के ग्रामीण जब खेतों की तरफ घूमने गए तो उन्हें गांव की पंचायती जमीन पर एक जला हुआ शव पड़ा देखा। मामले की जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी गई। सूचना मिलने के बाद गांव के लोग मौके पर जुटने लगे। बारोटा चौकी प्रभारी रामतीर्थ भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। महिला के पैरों में लगी नेल पॉलिस और कानों की बालियां देखकर पता लगा कि शव महिला का है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। शव नग्न अवस्था में है। पुलिस ने मौके पर मिली राख को भी कब्जे में लेकर एफएसएल को सौंप दिया है। इससे पता लगाया जा सके कि महिला के शरीर पर कोई कपड़ा था या नहीं।
विज्ञापन


90 प्रतिशत जला है शरीर
पुलिस के अनुसार महिला का शव 90 प्रतिशत जली हालत में मिला है। महिला के बचे पैरों का हिस्सा देखकर लगता है कि उसकी आयु 25 से 30 वर्ष के बीच रही होगी। महिला घटनास्थल पर ही जली है। पुलिस पता लगा रही है कि महिला खुद जली है या उसे जलाया गया है। महिला का चेहरा पूरी तरह से जला हुआ है। इसके चलते लगता है कि महिला को जलाकर मारा गया है। अब पुलिस की नजरें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं।
विज्ञापन


महिला का शव जली हालत में मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत के असल कारणों का पता लग सकेगा। जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
रामतीर्थ, चौकी प्रभारी, बारोटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें