फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेला के व्यापारी से

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राई। गांव वाजीदपुर सबौली के पास बाइक सवार नरेला के व्यापारी को काबू कर स्कूटी सवार तीन बदमाश 83 हजार रुपये की नकदी लूट ले गए। व्यापारी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। कुंडली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दो दिन में कुंडली क्षेत्र में लूट की यह तीसरी वारदात है।
विज्ञापन

नरेला के स्वतंत्र नगर निवासी विपुल ने पुलिस को बताया कि वह नरेला से बाइक पर सवार होकर सबौली की तरफ जा रहा था। जब वह गांव सबौली के पास पहुंचा तो अचानक स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने अपनी स्कूटी को उसकी बाइक के सामने अड़ा दिया। उन्होंने उसे काबू करब उससे 83 हजार रुपये की नकदी छीन ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें