फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहाने से घर के अंदर बुलाया, फिर कस्सी व डंडों से वार कर की थी हत्या, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्या के आरोप में दंपती समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के लक्ष्मी नगर में युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दंपती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी लक्ष्मी नगर का रहने वाला अमित उर्फ सीएम व उसकी पत्नी रीना, गढ़ी ब्राह्मणान निवासी संदीप उर्फ मोनू व मूलरूप से यूपी के जिला मुजफ्फरनगर के गांव श्ेाखपुरा फिलहाल लक्ष्मी नगर का रहने वाला अंकित है। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि युवक को बहाने से घर के अंदर बुलाने के बाद उस पर कस्सी व लाठी डंडों से हमला कर हत्या की गई थी। घर के अंदर आते ही आरोपी महिला ने दरवाजा बंद कर दिया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
लक्ष्मी नगर निवासी चालक पुनीत (26) वीरवार रात को घर पर मौजूद था। करीब नौ बजे लक्ष्मी नगर का रहने वाला अंकित व गढ़ी ब्राह्मणान का संदीप उर्फ मोनू पुनीत को घूमने के बहाने घर से बुलाकर ले गए थे। पुनीत के पिता सोम सिंह ने सिटी थाना पुलिस को बताया था कि देर रात उसके बेटे का दोस्त सागर उसके पास आया और बताया था कि लक्ष्मी नगर निवासी अमित उर्फ सीएम के घर पर अमित, उसकी पत्नी रीना, सचिन उर्फ सन्नी, संदीप उर्फ मोनू व अंकित उसके बेटे पुनीत के साथ मारपीट कर रहे हैं। जब वह अमित के घर पहुंचा घर के अंदर हमलावर हाथ में कस्सी, लाठी-डंडे लेकर उसके बेटे को पीट रहे थे। उसे देखकर आरोपी फरार हो गए थे। पिटाई से उसके बेटे की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने सोम सिंह के बयान पर अमित उर्फ सीएम, उसकी पत्नी रीना, सचिन उर्फ सन्नी, संदीप उर्फ मोनू व अंकित के खिलाफ हत्या, षड्यंत्र व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। सोमसिंह ने बताया था कि उसके बेटे का एक माह पहले अमित के साथ झगड़ा हुआ था। जिसमें समझौता भी हो गया था। उसके बावजूद उसके बेटे की हत्या कर दी थी। थाना प्रभारी सुरेश हुड्डा ने बताया कि कोर्ट कॉम्पलेक्स चौकी प्रभारी फूलकंवार व एएसआई विपेंद्र की टीम ने चार आरोपियों अमित, रीना, संदीप उर्फ मोनू व अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन रिमांड पर लिया गया था। वहीं रीना को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के लिए रचा था षड्यंत्र
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पुनीत की हत्या का षड्यंत्र रचा था। बहाने से अंकित व संदीप उसे घर से बुलाकर लाए थे। बाद में वह उसे अमित के घर की तरफ ले गए। अमित पहले से ही बाहर खड़ा था। उसने बहाने से पुनीत को अंदर बुला लिया। अंदर आते ही दरवाजे के पास खड़ी रीना ने गेट बंद कर दिया। उसके बाद चारों उसे पशुबाड़े की तरफ ले गए और पीटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें