फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक सहायक को भेजा 65 लाख रुपये की रिकवरी नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
डाक सहायक को 65 लाख की रिकवरी नोटिस
विज्ञापन

-उपायुक्त के निर्देश पर तहसीलदार रोहतास पंवार ने डाक सहायक आनंद को दिया नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। डाकघर में घोटाला करने के आरोपी डाक सहायक आनंद को तहसीलदार रोहतास पंवार ने 65 लाख रुपयों की रिकवरी का नोटिस दिया है। नोटिस के अनुसार डाक सेवक को 65 लाख रुपये की रिकवरी एक सप्ताह में जमा करवाने को कहा गया है। नोटिस में स्पष्ट है कि यदि डाक सेवक निर्धारित समय में रिकवरी करवाने में असमर्थ रहा तो उसकी जायदाद से भी पैसा वसूल किया जा सकता है।
विज्ञापन

विदित रहे कि तत्कालीन डाक अधीक्षक डीवी सैनी ने 11 मई 2017 को गन्नौर डाकघर में प्रतिनियुक्ति में कार्यरत डाक सहायक के खिलाफ गन्नौर थाना में एक मामला दर्ज करवाया था। गन्नौर सिटी उप डाकघर में 29 मई 2013 से 23 जून 2016 तक उप डाकपाल के पद पर कार्य करते हुए आनंद ने सिस्टम मैनेजर अमित कुमार के साथ मिल कर विभिन्न डाकघरों में उपभोक्ताओं के बंद हुए खातों को ऑनलाइन करते समय जो स्थानांतरित हो गए थे उनका दुरुपयोग किया। उन्होंने खातों को लाइव दिखाकर लाखों रुपये का गबन किया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया था। उधर, आनंद ने बताया कि उन पर यह रिकवरी गलत लगाई गई है। पहले 19 लाख रुपये की रिकवरी निकाली गई थी, जिसमें 11 लाख रुपए की रिकवरी पहले हो चुकी है। इसे लेकर वे अदालत का दरवाजा खटखटाऐंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें