फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने जहर खाकर दी जान, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने जहर खाकर दी जान, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव शामड़ी में पड़ोसियों के साथ कई दिन से चल रही कहासुनी से परेशान महिला ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने बीपीएस अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। महिला के पति के बयान पर मुंडलाना पुलिस चौकी में पांच के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गांव शामड़ी निवासी सुरेश ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी तिलकराज उर्फ तिलका और उसके परिजन उसके परिवार से बार-बार झगड़ा करते थे। वीरवार को भी झगड़ा किया गया। आरोप है कि बार-बार के झगड़े से परेशान होकर सुरेश की पत्नी कमला (40) ने घर पर जहर निगल लिया। परिजन उसे उपचार के लिए बीपीएस अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मुंडलाना पुलिस चौकी में सुरेश की शिकायत पर तिलकराज, मोनू, बबीता पत्नी तिलकराज, हरदीप की पत्नी व रामकुमार की पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज किया गया है। चौकी इंचार्ज रमेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें