फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को भी गुलजार मिले हाईवे के शराब ठेके, दो पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रात को भी गुलजार मिले हाईवे के शराब ठेके, दो पर कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई/सोनीपत। हाईवे पर सड़क किनारे खुले शराब ठेेके रात को भी गुलजार रहते है। डीसी के आदेश के बावजूद शराब ठेके रात को 12 बजे के बाद भी खोलकर शराब की बिक्री की जा रही है। इन पर कार्रवाई करते हुए राई व मुरथल पुलिस ने दो शराब ठेका संचालकों पर मुकदमा दर्ज किया है। टीम ने उनके खिलाफ सरकारी आदेशों की अवहेलना के चलते केस दर्ज किया है। राई थाना पुलिस ने ठेकेदार के कारिंदे को भी गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मालिक की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया है।
हाईवे पर सड़क किनारे शराब ठेके खोलने पर हाईकोर्ट ने प्रतिबंध लगा दिया था। जिसके चलते ठेके नहीं खोले जा सके। हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इसकी अनुमति दे दी थी। जिसके चलते इस वर्ष हाईवे पर दर्जनों शराब ठेके खोले गए है। रात को 12 बजे के बाद शराब ठेकों को खोलकर शराब की बिक्री नहीं की जा सकती। इसे लेकर डीसी ने आदेश जारी कर रखे है। उसके बावजूद रात को शराब ठेके खोलकर शराब की बिक्री की जा रही थी। इस पर राई व मुरथल थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। राई थाना पुलिस ने गांव राई के पास रात करीब डेढ़ बजे शराब का ठेका खुला देख उस पर कार्रवाई की। ठेका कारिंदा शटर आधा बंद कर शराब बेच रहा था। पुलिस ने उसे काबू कर लिया। आरोपी ने अपनी पहचान यूपी के सहारनपुर स्थित वैद्य विहार निवासी सचिन के रूप में दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने ठेका संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसे भी गिरफ्तार करने का प्रयास शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं मुरथल थाना पुलिस ने एएसआई अजमेर के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए कुराड मोड़ के पास खुले हुए शराब ठेका संचालक पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जब ठेका के रात को फोटो लिए तो वहां मौजूद कारिंदा ने अंदर से लोहे का गेट बंद कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में सरकारी आदेशों की अवहेलना का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

रात को राई के पास शराब ठेका खोलकर शराब बेची जा रही थी। कारिंदे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में ठेका संचालक की तलाश शुरू कर दी है। रात को नियम अनुसार ही ठेकों को खोलने दिया जाएगा।
- ऋषिकांत, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें