फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने पशु व्यापारी को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राई। नेशनल हाईवे पर बहालगढ़ और राई के बीच सन स्टार ओवरसिज के सामने कार की चपेट में आने से पशु व्यापारी की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

झज्जर के गांव गोच्छी का रहने वाला राकेश (45) अपने दामाद विकास के साथ गढ़ मिरकपुर भैंस लेने आया था। दोनों किसी काम से सन स्टार ओवरसिज के पास पहुंच गए। वीरवार रात जब वह सन स्टार ओवरसिज के सामने सडक़ पार करने लगे तो इस दौरान एक कार ने राकेश को टक्कर मार दी। हादसे में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक ने उसे सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच चालक कार सहित वहां से फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले के जांच अधिकारी पूर्ण सिंह ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें