फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीष हत्याकांड : रोष प्रदर्शन कर जताया विरोध, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
आशीष हत्याकांड में ठोस कार्रवाई की मांग करते हुए विभिन्न संगठनों व 36 बिरादरी के लोगों ने शहर में जुलूस निकाल रोष जताया। सामाजिक संगठनों के सदस्य पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में एकत्रित हुए और रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने सामान्य अस्पताल में पहुंचकर सिविल सर्जन व सिविल लाइन थाना प्रभारी से मिलकर मांगें रखीं। उन्होंने मांगों को पूरा करवाने के लिए उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
गेट पर की गई थी वार्ड ब्वॉय की हत्या
इस दौरान हरिओम शर्मा ने कहा कि दो जून को सिविल अस्पताल में कार्यरत वार्ड ब्वॉय आशीष शर्मा की गेट पर सरेआम हत्या कर दी गई थी। हमलावर बेखौफ वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। जिले में अपराध बढ़ रहा है। प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। लोग अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं है। सैकड़ों युवा शहर में रोष जताते हुए सामान्य अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. जसवंत पूनिया व सिविल लाईन थाना प्रभारी अनिरुद्ध से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आशीष के परिवार की सुरक्षा करने, उसके परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने, आशीष की पत्नी को सरकारी नौकरी देने व सभी हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इस पर सिविल सर्जन ने उन्हें हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

14 जून तक का अल्टीमेटम
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को सभी मांगों को पूरा करने के लिए 14 जून तक का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने चेताया कि यदि निर्धारित समय में मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान पर विजय कुक्कू, विजय शर्मा, उमाशंकर, हरिओम, विनोद, मुकेश, मनोज, कुलदीप, हवासिंह, सूरजभान, सत्यनारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एक आरोपी को किया राउंड अप
पुलिस ने हत्या के मामले में एक आरोपी को राउंड अप किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सभी आरोपी जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही काबू कर चुकी है।
फोटो : 6 : रोष प्रदर्शन करते हुए सामान्य अस्पताल में पहुंचे विभिन्न संगठनों के सदस्य।
फोटो : 7 : सिविल अस्पताल में थाना प्रभारी व सिविल सर्जन से बातचीत करते विभिन्न संगठनों के लोग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें