फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली हादसे में मरे दम्पती को मिलेगी सरकारी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक दंपती के परिवारीजनों को मिलेगी मदद
विज्ञापन

बरेली हादसे के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे एसडीएम
अमर उजाला ब्यूरो
दरियाबाद (बाराबंकी)। बरेली हादसे में मरे दंपती परिवार को पारिवारिक लाभ योजना के तहत भी मदद प्रदान की जाएगी। बरेली डीएम की ओर से कृषक बीमा दुर्घटना की सहायता राशि के लिए मांगी गई रिपोर्ट तैयार कराने के लिए बुधवार को मृतक परिवार के पास पहुंचे एसडीएम रामसेनेहीघाट राहुल यादव ने इसके लिए अधीनस्थ कर्मचारियों को कार्यवाही पूर्ण कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि दरियाबाद के मोहल्ला बन्ने तले के रहने वाले श्रीकृष्ण लोधी अपने पत्नी व पुत्र के साथ दिल्ली से अपने रिश्तेदार को देखकर गोंडा डिपो की बस से रविवार की रात वापस आ रहे थे तभी बरेली के निकट बस व टक के आमने सामने हुए भिड़ंत के बाद बस मे लगी आग की चपेट मे आ जाने से श्रीकृष्ण व उनकी पत्नी कमला देवी की मृत्यु हो गई थी तथा पुत्र मनोज झुलसा है। मृतक श्रीकृष्ण किसान था इसके परिवार को किसान दुर्घटना बीमा के तहत पांच लाख रुपये का लाभ दिया जाना है जिसके लिए बरेली जिलाधिकारी ने मृतक के कृषि संबंधित रिपोर्ट बाराबंकी जिलाधिकारी से मांगी है जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी के निर्देश पर रिपोर्ट तैयार कराने के लिए बुधवार को रामसनेहीघाट उपजिलाधिकारी राहुल यादव मृतक के घर पहुंचे और मृतक के परिवारीजनों से बात करके उनको हर संभव लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। उपजिलाधिकारी ने लेखपाल से माली स्थित व कृषि भूमि का आकलन कराकर रिपोर्ट तैयार करके डीएम को भेज दी तथा मौके पर मौजूद अधीनस्थ कर्मचारियों को मृतक परिवार को पारिवारिक लाभ योजना के तहत आवेदन कराकर कार्यवाही को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक रामसनेहीघाट व नगर पंचायत के भी अधिकारी मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी राहुल यादव का कहना कि कृषि से संबंधित रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है तभा पारिवारिक लाभ योजना का लाभ दिलाने का आवेदन कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें