फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसवाल कलां तिहरा हत्याकांड : 25 हजार के इनामी परमजीत समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना (सोनीपत)। गांव भैंसवाल व कटवाल में दंपती समेत तीन की हत्या करने के मामले में सीआईए की टीम ने 25 हजार के इनामी परमजीत समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वीरवार को पांचों आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए 5 दिन के रिमांड पर लिया है। पुरानी रंजिश के चलते वारदातों को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन

गांव भैंसवाल कलां में कृष्ण और बलबीर के परिवार में रंजिश चल रही है। इस रंजिश में अब तक दोनों पक्षों के 7 सदस्यों की हत्या हो चुकी है। 4 जून को गांव भैंसवाल कलां में बलबीर की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। 8 जून को बलबीर के भाई होशियार व उसकी पत्नी निर्मला की गोली मार कर हत्या की गई थी और उसके आधे घंटे बाद ही गांव कटवाल के सुरेंद्र की हत्या भी की गई थी। हत्या का आरोप कृष्ण के बेटे परमजीत उर्फ मोनू व अन्य पर लगा था। पुलिस ने मामले में परमजीत व उसके साथी गांव कटवाल के सुमित व मोहित की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। बुधवार देर शाम सीआईए ने परमजीत व तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी हंसराज ने बताया कि सीआईए गोहाना के प्रभारी जलजीत को सूचना मिली की गांव भैंसवाल कलां हत्याकांड का आरोपी परमजीत उर्फ मोनू अपने तीन साथियों के साथ जसराना ड्रेन के समीप से गुजरने वाला है। वह सभी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार हैं। इसके बाद पुलिस ने नाका लगा कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। जब स्कॉर्पियो गाड़ी आई तो पुलिस ने उसमें सवार चार युवकों को दबोच लिया। उन्होंने अपनी पहचान गांव भैंसवाल कलां के परमजीत उर्फ मोनू व विकास और रोहतक जिले में गांव कसरेटी निवासी तेजेंद्र उर्फ आशु व नवीन के रूप में दी। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल भी बरामद किया। वीरवार को पुलिस ने चारों को अदालत में पेश करके पांच दिन के रिमांड पर लिया।
विज्ञापन

सुमित कटवाल की तलाश में दबिश तेज
पुलिस टीम ने अब मामले में फरार चल रहे सुमित कटवाल की तलाश तेज कर दी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में उसके ठिकानों का पता लगाएगी। पुलिस इस मामले में वारदात के लिए अपनी गाड़ी मुहैया कराने वाले आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
तेजेंद्र उर्फ आशु और नवीन से है परमजीत की दोस्ती
परमजीत के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी तेजेंद्र उर्फ आशु व नवीन के साथ परमजीत की दोस्ती है। दोनों गोहाना क्षेत्र में शराब का कारोबार करते थे। यहीं से उनकी परमजीत के साथ दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें