फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल के बच्चे का अपहरण कर किया कुकर्म, हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। बरोदा थाना के एक गांव में सात साल के बच्चे का अपहरण कर उसके साथ कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। बच्चा गांव के सरकारी स्कूल में खेल रहा था। जहां से आरोपी उसे उठाकर ले गया और झाड़ियों में ले जाकर कुकर्म किया। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। घटना के बाद से बच्चे की हालत गंभीर है। उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। पीड़ित बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्रामीण ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि उसका सात वर्षीय बेटा सोमवार शाम को दूसरे बच्चों के साथ गांव के सरकारी स्कूल में खेल रहा था। वहां गांव का ही दलशेर पहुंचा और उसके बेटे को जबरन उठा कर स्कूल के पीछे झाड़ियों में ले गया। स्कूल में खेल रहे दूसरे बच्चों ने उसे इसकी जानकारी दी। जब वह अपने भाई के साथ झाड़ियों की तरफ गया तो उन्होंने देखा कि आरोपी उसके बेटे के साथ गलत काम कर रहा था। उसे देखकर आरोपी वहां से भाग गया। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी और बच्चे को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां बच्चे की हालत बिगड़ने के चलते उसे गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। फिलहाल बच्चे का पीजीआई में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें