फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक को चाकू मारकर दस हजार रुपये और मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव महलाना-बड़वासनी के बीच ट्रैक्टर चालक को चाकू मारकर बाइक सवार दो बदमाशों ने 10 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। ट्रैक्टर चालक के साथी ने उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की बाबा कॉलोनी का रहने वाला जमशेद ट्रैक्टर पर अपने साथी देवव्रत के साथ गांव तिहाड़ कलां गया था। वहां से वह ट्रैक्टर में लकड़ी भरकर यूपी के कैराना के लिए चले थे। बताया गया है कि जब वह रविवार तड़के साढ़े 3 बजे महलाना-बड़वासनी के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो युवकों ने उनको रोक लिया। युवकों ने उनसे पैसे देने की मांग की। जिस पर जमशेद ने विरोध कर दिया। उनके विरोध करते ही युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच उन्होंने चाकू निकालकर जमशेद के पेट में दो वार कर दिए। जिससे वह घायल होकर गिर गए। इसके बाद बदमाश उससे 10 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। साथी ने उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसे उपचार दिया जा रहा है। मामले की सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
तीन दिन पहले भी हो चुका है पैसे छीनने का प्रयास
जमशेद के परिजनों ने बताया कि उसके साथ बाइक सवार युवकों ने रात को तीन दिन पहले भी पैसे छीनने का प्रयास किया था। वह उस समय किसी तरह से बच गए थे। अब उसे चाकू मारकर वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर में लकड़ी लेकर जा रहे चालक पर हमला किया गया है। अभी उसके बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। उसके बयान दर्ज करने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। -रमेशचंद्र थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें