फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहपाठी के साथ घूमने आई छात्रा की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। जीटी रोड पर एथनिक इंडिया राई के पास कार के अनियंत्रित होकर पलटने से कार सवार छात्रा की मौत हो गई। छात्रा अपने सहपाठी के साथ घूमने आई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने उसके सहपाठी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी खुशबू (22) एक निजी कॉलेज की छात्रा थी। वह 6 जून को अपने सहपाठी दिल्ली निवासी अजय के साथ स्वीफ्ट कार में सवार होकर जुरासिक पार्क में आई थी। जब वह वापस जा रहे थे एथनिक इंडिया के पास उनकी कार पलट गई। हादसे में खुशबू के सिर में चोट लग गई। राहगीरों की मदद से उसे नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एलएनजेपी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने छात्रा के पिता के बयान पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें