फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर 21 युवकों के 38 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली (सोनीपत)। गांव सबौली के युवक ने अपने एक रिश्तेदार को पुलिस अधिकारी बताकर 21 युवकों को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 38 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का शिकार हुए ज्यादातर युवक यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले हैं। जब नौकरी नहीं मिली और न ही उनके पैसे मिले तो उन्होंने युवक से मुलाकात की। युवक ने उन्हें सात लाख रुपये का चेक दे दिया। वह भी बाउंस हो गया। युवक अलीगढ़ में अपने बहनोई के माध्यम से पीड़ितों से मिला था। पुलिस ने अब धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यूपी के जिला अलीगढ़ के गांव भाऊपुर के रहने वाले निहाल सिंह ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह वर्ष 2017 में अलीगढ़ के रहने वाले व्यक्ति के माध्यम से गांव सबौली निवासी शिवचरण नायक से मिला था। शिवचरण ने अलीगढ़ के रहने वाले व्यक्ति को अपना बहनोई बताया था। शिवचरण ने निहाल सिंह को बताया था कि उनका एक रिश्तेदार हरियाणा पुलिस में बड़े पद पर है। वह उसे व अन्य को अपने रिश्तेदार की मदद से हरियाणा पुलिस समेत अन्य विभागों में नौकरी दिलवा सकता है। जिस पर वह उसके झांसे में आ गया। उसने अपने व अपने रिश्तेदारों तथा साथियों की नौकरी के लिए शिवचरण से बातचीत कर ली। उसने शुरुआत में नौकरी दिलाने के लिए टेस्ट उत्तीर्ण कराने की बात कही। इसके लिए कोचिंग दिलवाने की बात भी कही गई। निहाल सिंह का आरोप है कि उसने अपने समेत 21 युवकों को नौकरी दिलवाने के लिए शिवचरण को 8 अक्तूबर, 2017 को गांव सबौली में 38 लाख रुपये दिए थे। उसने जल्द नौकरी दिलवाने का झांसा दिया था। उसके बाद वह उससे संपर्क करते और वह कुछ समय देेने की मांग कर देता। इस तरह आरोपी ने कई महीने निकाल लिए। उन्होंने उसके रिश्तेदार को भी कहा, लेकिन उन्हें पैसे नहीं मिले। जिस पर निहाल सिंह व अन्य युवक शिवचरण के पास आए तो उसने जल्द पैसे देने की बात कही थी। बाद में अगस्त, 2018 को शिवचरण ने उन्हें सात लाख रुपये का चेक दिया था। वह भी बाउंस हो गया। जिस पर उन्होंने मामले की शिकायत कुंडली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
युवक ने उसे व उसके परिचितों को नौकरी दिलवाने के नाम पर सबौली के युवक पर 38 लाख ठगने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर लिया है। जांच के बाद ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई प्रेम सिंह, जांच अधिकारी, थाना कुंडली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें