फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल की मासूम के साथ एक साल से दुष्कर्म कर रहा था पिता, दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। क्षेत्र के गांव की रहने वाली 13 वर्षीय बच्ची के साथ उसका पिता एक साल से दुष्कर्म कर रहा था। स्कूल में जब महिला पुलिस टीम गुड टच व बैड टच के बारे में जानकारी देकर आई और महिला हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया तो बाद में बच्ची ने किसी का मोबाइल लेकर पुलिस को अवगत कराया। महिला थाना पुलिस ने बच्ची के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराने के साथ उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को एक 13 साल की बच्ची ने फोन कर बताया कि उसका पिता उसके साथ गलत काम कर रहा था। सूचना के बाद महिला थाना पुलिस गांव में पहुंची और बच्ची से बातचीत की। बच्ची ने बताया कि उसका पिता उसके साथ एक साल से गलत काम कर रहा था। स्कूल में महिला पुलिस टीम ने गुड टच व बैड टच के बारे में छात्राओं को जानकारी दी थी। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर भी दिया था। जिस पर बच्ची ने घर जाने के बाद किसी का फोन लेकर महिला पुलिस को बताया। बच्ची ने बताया कि उसका पिता उसे धमकी देकर चुप करा देता था। पुलिस ने बच्ची के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची का मेडिकल कराने के साथ ही उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। पुलिस ने आरोपी की तलाश को दबिश शुरू कर दी है।
पहले चचेरी बहन से दुष्कर्म के आरोप में गया था जेल
जिस व्यक्ति पर बेटी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है वह पहले भी अपनी चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका है। हालांकि बाद में वह छूट गया था।
विज्ञापन

13 साल की बच्ची ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचित किया था। बच्ची ने बताया कि उसका पिता करीब एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। बच्ची के बयान दर्ज कर मामला दर्ज किया गया और उसका मेडिकल कराया गया। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

एएसआई उषा, जांच अधिकारी महिला थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें