फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल सुधार गृह से फरार सातवें नाबालिग की तलाश में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के आईटीआई चौक के पास स्थित बाल सुधार गृह से रविवार रात को फरार हुए सातवें नाबालिग का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। इसके लिए सीआईए समेत तीन टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन

विदित रहे कि रविवार की रात बाल सुधार गृह में पानी पीने का बहाना कर सात नाबालिग दीवार फांद कर फरार हो गए थे। इस दौरान नाबालिगों ने वहां मौजूद गार्ड को भी धक्का देकर घायल कर दिया था। शोर सुनकर वहां तैनात हवलदार बचाने आया तो उन्होंने उस पर भी हमला कर दिया और ताला खोलकर दीवार फांदकर भाग गए। इस पर तुरंत बाल सुधार गृह प्रशासन हरकत में आया और एक को गेट के पास से ही पकड़ लिया। छह अन्य फरार हो गए। पुलिस को सूचना के बाद तीन अन्य को पकड़ लिया था। रात को तीन नाबालिग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। जिनमें से दो को सोमवार को पकड़ा गया था। एक को अभी पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें