फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या मामले में राजू बसौदी गैंग के शॉर्प शूटर को प्रोडक्शन वारंट पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव नाहरा में निजी स्कूल बस चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने राजू बसौदी गैंग के शॉर्प-शूटर को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी रोहतक के गांव गढ़ी खेड़ी का विकास उर्फ विक्की है। पुलिस ने उसे चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नौ मार्च को निजी बस चालक की 10 गोली मारकर की थी हत्या
विदित रहे कि गांव नाहरा निवासी जगबीर (42) की गांव के पशु अस्पताल के पास 9 मार्च को 10 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। जगबीर खरखौदा के थाना कलां चौक के पास स्थित एसके स्कूल की बस पर चालक था। जगबीर हत्याकांड में राजू बसौदी, काला जठेड़ी व पवन उर्फ तोतला पर हत्या कराने का आरोप लगा था। दिल्ली पुलिस ने 16 मार्च की रात को मुठभेड़ के बाद रोहतक के गांव गढ़ निवासी विकास उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया था। जिसने पुलिस को बताया था कि बस चालक ही हत्या करने के बाद वह और उसका साथी मोहित सिंह सोनीपत से भागकर मोहित सिंह के मामा के लड़कों गांव रोलद निवासी मोहित व रोहित तथा उनके साथी मोहित कुमार से मिले थे। जिस पर तीनों ने गोहाना से उन्हें एक मोबाइल सिम लेकर दिया था। साथ ही तीन हजार रुपये के कपड़े दिलाए थे। बाद में 12 मार्च को वह फिर से आए थे। तब पांच हजार रुपये नकद भी दिए थे। जिसके बाद वह फरार हो गए थे। पुलिस ने तीनों को काबू कर लिया था। बाद में रोबिन उर्फ मोमिन उर्फ रमीन को सांपला से गिरफ्तार किया था। इस मामलें में एसआई प्रेम सिंह ने आरोपी रोहित उर्फ रोकी उर्फ विक्की को प्रोडक्शन वारंट पर लिया था। अब दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए विकास उर्फ विक्की को प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। उसे चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
गांव नाहरा में बस चालक की हत्या के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हथियार बरामद करने के साथ ही अन्य आरोपियों की संलिप्तता का भी पता लगाया जाएगा। -रवींद्र कुमार, थाना प्रभारी कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें