फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में डीजे पर आकर पिस्तौल निकाल किया हवाई फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरथल। गांव राजपुर में शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाच रहे एक परिवार के सदस्यों के बीच आकर एक युवक ने हंगामा कर दिया। जब उसे रोका गया तो उसने पिस्तौल निकालकर हवाई फायर कर दिया। इतना ही नहीं उसने शादी समारोह में आए एक व्यक्ति की कार का शीशा भी तोड़ दिया। पीड़ित परिवार के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गली में पहले किया हंगामा फिरर हवाई फायर
गांव राजपुर निवासी कृष्ण ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे की शादी थी। शादी समारोह के दौरान गली में डीजे बजाकर परिजन नाच रहे थे। इसी दौरान निशांत व लोग अन्य गली में आ गए। वह हंगामा करने लगे, जिस पर उन्होंने उनको वहां से जाने को कह दिया। इस पर निशांत ने पिस्तौल निकालकर हवाई फायर कर दिया। उसके बाद जान से मारने धमकी देकर चला गया। इतना ही नहीं वह जाते हुए गांव के अड्डे पर खड़ी उनके रिश्तेदार की गाड़ी के शीशे भी तोड़ गए। कृष्ण की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी राजू ने बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें