फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवलदार से हाथापाई कर चौकी से भागा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना (सोनीपत)।
बुटाना पुलिस चौकी से लघुशंका के बहाने हवालात से बाहर आकर हवलदार पर हमला कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी पुलिस कस्टडी से भागने के बाद ईख के खेतों में छिपता रहा। देर शाम वह बाहर आया तो पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हथकड़ी को भी बरामद कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने अपनी पत्नी को जहर खिलाने के मामले में गिरफ्तार किया था।
विदित रहे कि बुटाना चौकी पुलिस ने गांव सिवानका निवासी नरेंद्र को अपनी पत्नी को जहर देकर मारने का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। सोमवार को उसे बुटाना पुलिस चौकी में हथकड़ी लगाकर रखा गया था। सोमवार को ही गांव जागसी में हत्या होने की सूचना पाकर एएसआई जगबीर नरेंद्र को छोडक़र जागसी गांव चला गया तथा नरेंद्र की निगरानी करने के लिए हवलदार दलबीर की जिम्मेदारी लगा दी थी। कुछ देर बाद नरेंद्र ने हवलदार के सामने लघुशंका के लिए जाने की बात कही थी। हवलदार उसे लघुशंका के लिए लेकर गया तो वह हवलदार पर हमला कर भाग गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

मामले में कार्रवाई करते हुए बुधवार देर शाम पुलिस ने आरोपी नरेंद्र को सिवानका के खेतों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
ईख के खेत में छिपा रहा आरोपी
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह पुलिस कस्टडी से भागने के बाद छिपते हुए अपने गांव के खेतों में पहुंच गया था। वहां पर वह ईख के खेत में जाकर छिप गया। वह रात को ईख से बाहर आ जाता था। बुधवार शाम भी बाहर आया तो पकड़ा गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर खेत में बने एक कमरे से हथकड़ी को भी बरामद कर लिया है। जिसे साथ लेकर वह पुलिस चौकी से भाग गया था।
विज्ञापन


पुलिस कस्टडी से फरार हुए आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। बुधवार देर शाम पुलिस ईख के खेतों के पास उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान उस पर नजर पड़ी और उसे काबू कर लिया गया। उससे हथकड़ी भी बरामद कर ली गई है।
एएसआई जगबीर सिंह, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें