फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड-ब्वॉय की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड ब्वॉय की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन


सोनीपत। वार्ड ब्वॉय आशीष की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी चटिया औलिया निवासी प्रवेश उर्फ रिंकू व ब्रह्म नगर निवासी यशपाल उर्फ तूफान हैं। पुलिस आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। देव नगर निवासी रमेश ने पुलिस को बताया था कि वह शुक्रवार को चेकअप कराने गए थे। उसके बेटे आशीष व कपिल अस्पताल में ही कार्यरत हैं। उसने व उसके बेटे कपिल ने देखा कि अस्पताल गेट के पास भीड़ लगी है। जब वह वहां पहुंचे तो देखा कि उसके बेटे आशीष को माहरा निवासी राजा, चिटाना निवासी जोगा व सोनीपत निवासी तूफान तथा 10-12 अन्य चाकुओं व सुए से हमला कर घायल कर रहे हैं। उनके आने पर हमलावर फरार हो गए थे। पुलिस ने रमेश के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी अनिरुद्ध व सिक्का कॉलोनी चौकी प्रभारी श्रीकृष्ण की टीम ने प्रवेश व यशपाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

झगड़े के चलते की हत्या
मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने झगड़े का बदला लेेने के लिए वारदात की है। उन्होंने बताया कि 31 मई को सुभाष चौक पर उनकी कहासुनी हुई थी। इसी चलते उन्होंने हमला कर दिया।
विज्ञापन

फोटो : 13
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें