फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को कई बार पीटा, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन

-एसपी को दी शिकायत पर सात के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव बढ़खालसा की रहने वाली विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और कई बार मारपीट कर रात में घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर एसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बढ़खालसा निवासी सरिता ने बताया कि उसकी शादी दिल्ली के आजादपुर निवासी मुकेश के साथ वर्ष 2009 में हुई थी। सरिता ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि शादी के एक माह बाद ही उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा था। महिला ने बताया कि जून, 2011 में उसने बेटी को जन्म दिया तो ससुराल पक्ष की प्रताड़ना बढ़ गई। उसके साथ अस्पताल में ही मारपीट की गई। उसकी जेठानी सोना ने उस पर चाकू से वार किया था। वह बेहोश हो गई थी। उसके होश में आने पर उसके सास-ससुर ने कहा था कि इसे मार ही देते। उसके बाद भी उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। उसे कमरे में बंद कर पीटा गया। उसके सिर में चोट लग गई थी। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कह दिया गया कि बाथरूम में गिरने से चोट लग गई है। उसका लंबा इलाज चला। बाद में उसे वह घर आ गई। उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। वह शुरुआत में घर बसाने के लिए प्रताड़ना सहन करती रही। महिला ने बताया कि 25 अक्तूबर की रात को उसे घर से निकाल दिया गया। उसने 100 नंबर पर कॉल कर दी। पुलिस ने उसे व उसके ससुराल पक्ष को थाने में बुला दिया। देर रात उन्हें घर भेज दिया गया। घर आने पर उसके पति, जेठानी व जेठानी के बच्चों ने उसे बुरी तरह से पीटा। उसके बाद वह घर से अपनी बच्ची को लेकर भाग निकली। उसने अपने मायके आकर परिजनों को अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने सात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें