चार मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चार मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से गांजा व चरस बरामद की है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रथम घटना में स्पेशल स्टाफ में नियुक्त एएसआई कुलदीप सिंह की टीम ने गन्नौर चौक के पास से एक संदिग्ध युवक को काबू किया। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 2 किला 70 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी ने अपनी पहचान पानीपत के गांव मनाना निवासी सोहन के रूप में दी। आरोपी ने बताया कि वह गांजा पानीपत से लेकर आया था जिससे यहां बेचकर मुनाफा कमाना चाहता था।
दूसरे मामले में स्पेशल स्टाफ ने पानीपत के गांव मनाना निवासी अमन को गन्नौर के पास से गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो किलो गांजा बरामद हुआ है। वह भी बेचने की फिराक में घूम रहा थी। तीसरे मामले में गांव गढ़ी असदपुर निवासी ब्रिजपाल को टीम ने 205 ग्राम चरस सहित काबू किया है। आरोपी को गांव नांदनौर के पास काबू किया गया है। चौथे मामले में थाना खरखौदा पुलिस ने गांव जठेडी निवासी राजकुमार को खरखौदा के दिल्ली चौक से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 340 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।