मुरअमर उजाला ब्यूरो
राई। मुरथल विश्वविद्यालय की छात्रा के नाम पर फेक फेसबुक आईडी बनाकर उस पर अश्लील कमेंट किए गए। जब छात्रा को इस फेसबुक आईडी का पता चला तो मामले की शिकायत विश्वविद्यालय के लीगल सेल को दी। जांच के बाद रजिस्ट्रार ने मुरथल थाना में मामला दर्ज कराया है।
विश्वविद्यालय की छात्रा ले लीगल सेल को शिकायत दी थी कि उसके नाम से किसी ने फेक फेसबुक आईडी बना रखी है। इस आईडी पर उसका फोटो भी लगा है। उस आईडी पर अश्लील पोस्ट डाली जा रही है। इससे उसकी छवि खराब हो रही है। लीगल सेल की जांच में सही पाए जाने पर विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार ने मामले की शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वर्जन
विश्वविद्यालय की तरफ से शिकायत मिली थी कि छात्रा के नाम पर फेक फेसबुक आईडी बनाई गई है। उस पर अश्लील पोस्ट डाली जा रही है। जिस पर केस दर्ज कर लिया गया है।
- पूलकंवार, थाना प्रभारी, मुरथल।