फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्नौर में तीन लोगों के खाते से निकले 6

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर में तीन लोगों के खाते से निकले 68 हजार, केस दर्ज
विज्ञापन

-पुलिस कर रही मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। क्षेत्र के रहने वाले तीन अन्य लोगों ने थाने में पहुंचकर उनके खाते से पैसे निकलने की शिकायत दी है। हालांकि उनके खाते से पैसे कई दिन पहले ही गायब हो गए थे। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर गिरफ्तार तीन आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

गांधी नगर गन्नौर निवासी राजेश ने पुलिस को शिकायत दी है कि कुछ दिन पहले उसके खाते से नकदी गायब हो गई थी। उसके साथ ही गांव पुरखास निवासी सुरेंद्र व पिपलीखेड़ा निवासी प्रवीन के खातों से भी नकदी गायब हो गई थी। उनके खातों से करीब 68 हजार रुपये की नकदी गायब हुई थी। जिसका उन्हें पहले पता नहीं लग सका। अब उन्हें पता लगा तो वह मामले की शिकायत लेकर गन्नौर थाना पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। उनके खाते से भी इसी तरह पैसे गायब हुए हैं जिस तरह गन्नौर के अन्य 25 लोगों के हुए थे। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर इस घटना से पर्दा उठाया था। वह एटीएम के क्लोन तैयार कर पैसे निकाल लेते थे। पुलिस उन आरोपियों से पूछताछ कर इन मामलों के बारे में भी जानकारी जुटाएगी। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। जल्द जांच कर इनका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें