फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर से तेल व तार निकालने वाली कंपनी में बॉयलर से निकली आग में चचेरे भाई झुलसे, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉयलर की आग और गैस की चपेट में आकर दो मजदूर झुलसे, हालत गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,
मुरथल/सोनीपत। गांव रामनगर के पास स्थित शिव शक्ति इंटरप्राइजेज में बॉयलर से निकली गैस व आग दो मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। दोनों मजदूर आपस में चचेरे भाई हैं। उन्हें गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
गांव रामनगर स्थित शिव शक्ति इंटरप्राइजेज में पुराने टायर को बॉयलर भट्ठी में जलाकर उसमें से काला तेल, तार व राख अलग-अलग की जाती है। मंगलवार को दोपहर के समय मूलरूप से यूपी के जिला बलिया के गांव सूर्यमल नगर फिलहाल रामनगर निवासी अर्जुन व उसका चचेरा भाई अजय काम कर रहे थे। बॉयलर में टॉयर को जलने के बाद उसमें से तेल, तार व दहकती राख निकालने के लिए बॉयलर का ढक्कन खोलना पड़ता है। जब दोनों भाइयों ने बॉयलर का ढक्कन खोला तो अचानक गैस के साथ निकली आग ने दोनों को चपेट में ले लिया। जिसमें दोनों बुरी तरह से झुलस गए। वहां काम कर रहे साथी कर्मियों ने तुरंत कंपनी प्रबंधन को बताया। जिस पर घायलों को सोनीपत के सामान्य अस्पताल में ले जाया गया। वहां दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। बताया गया कि दोनों युवक 70 फीसदी से ज्यादा जले हुए हैं। सूचना के बाद पहुंची मुरथल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बॉयलर में जलाए जाते हैं पुराने टायर
कंपनी में लगे बॉयलर में पुराने टायर जलाए जाते हैं। गैस की भट्ठी में बॉयलर के अंदर रखे टायरों को पूरी तरह से जलाकर उसमें से काला तेल, लोहे के तार व बची हुई राखी को निकाल दिया जाता है। बाद में उसे अलग-अलग बेच दिया जाता है।
बॉयलर का अचानक ढक्कन खोलने से हुआ हादसा
हादसा अचानक दोनों कर्मियों द्वारा बॉयलर का ढक्कन खोल देने के चलते हुआ। पुलिस जांच करेगी कि बॉयलर पर काम करने के दौरान कर्मियों को सुरक्षा के लिए कितने पुख्ता प्रबंध किए गए थे। साथ ही इस बारे में घायलों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

--
रामनगर स्थित कंपनी में बॉयलर से निकली गैस व आग में जलने से दो मजदूरों के झुलसने की सूचना मिली थी। कंपनी में पुलिस टीम भेजी गई है। वहां जांच के बाद घायलों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
अजय धनखड़, थाना प्रभारी, मुरथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें