फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशाधित फाइल...एटीएम से पैसे निकालने की लगातार आ रहे मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड जेब में फिर भी खाते से उड़ा रहे कैश, 12 शिकायतें दर्ज
विज्ञापन

-तकनीकी खामी या फिर कोई लगा रहा है खातों में सेंध?
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। क्षेत्र के बैंक उपभोक्ताओं के साथ हो रही धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। धोखाधड़ी के शिकार हुए कई उपभोक्ताओं ने बुधवार को भी पुलिस थाने में अपनी शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उपभोक्ताओं की मानें तो 2 दिसंबर को उनके खाते से एक ही दिन में हजारों रुपये एटीएम के माध्यम से निकाल लिए गए। जबकि उनका एटीएम कार्ड उनके पास ही मौजूद था। राशि द्वारका व दिल्ली में एटीएम की अलग-अलग शाखाओं से निकाले गए हैं।
विदित रहे कि गांव टेहा निवासी प्रदीप वत्स ने पुलिस को बताया था कि रविवार को वह अपने घर पर था। इसी दौरान उसके फोन में मैसेज आया कि उसके एटीएम से 5500 रुपये एटीएम द्वारा निकाले गए हैं। जबकि उस समय उसका एटीएम कार्ड उसके पास था। इसके कुछ ही देर बाद उसके पिता शिवनारायण के खाते से भी 20 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। इसके अलावा गन्नौर निवासी संदीप के खाते से 35 हजार, प्रमोद कुमार के खाते से 10 हजार निकाले जाने का मैसेज मिला। इन सभी उपभोक्ताओं के खाते एसबीआई शाखा गन्नौर में खुले हैं। इसके टेहा गांव निवासी जयकुंवार के खाते से भी 13 हजार रुपये निकाल लिए गए। जयकंवार का खाता शहर की ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स शाखा में है। इनके साथ कई अन्य बैंक उपभोक्ताओं के खातों से एटीएम के माध्यम से पैसे निकाले गए हैं। इसकी शिकायत गन्नौर पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया था। बुधवार को फिर से कई लोगों ने थाने में पहुंचकर शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस कर रही शिकायतों की जांच
आरोप है कि जब उनका एटीएम कार्ड उनके पास है तो उनके खाते से पैसे निकलने का कारण उनकी समझ में नहीं आ रहा है। उनके खाते में गड़बड़ी कर पैसे निकाले गए हैं। ऐसे में पूरे मामले की जांच की जानी चाहिए। जिससे सच्चाई सामने आ सके। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। दूसरी तरफ किसी मामले की पुलिस ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है।
एक उपभोक्ता के खाते में पैसे आए वापस
मामले के जांच अधिकारी एसआई मुकेश ने बताया कि पुलिस ने अब तक 12 उपभोक्ताओं की शिकायत पर मामले दर्ज किए हैं। इनमें से तकदीर नाम के युवक के खाते में 35 हजार रुपये निकले थे। उसके पैसे वापस उसके खाते में आ गए हैं। पुलिस फिलहाल यह जानने का प्रयास कर रही है कि उपभोक्ताओं के साथ किसी ने धोखाधड़ी की है या फिर तकनीकी खामियों के चलते उपभोक्ताओं के साथ ऐसा हुआ है।
विज्ञापन

सतर्क रहें उपभोक्ता
एसबीआई शाखा गन्नौर की प्रबंधक ललिता ने कहा कि उन्हें कुछ उपभोक्ताओं से इस तरह की शिकायत मिली थी। पुलिस में मामले की शिकायत करने की सलाह दी गई है। साथ ही बैंक भी उपभोक्ताओं की हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। उन्होंने उपभोक्ताओं से एटीएम व ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए सतर्क रहने की नसीहत भी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें