कैंसर पीड़ित महिला ने ट्रेन से कटकर दी जान
सोनीपत। हिंदू कन्या कॉलेज के पास कैंसर से परेशान महिला ने पैसेंजर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि गांव बढ़मलिक निवासी सुमित्रा देवी (49) कैंसर से पीड़ित थीं। वह मंगलवार सुबह घर से बिना बताए निकल गई। हिंदू कन्या कॉलेज के पास पैसेंजर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन चालक ने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया और अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं रोहतक रोड आरओबी के पास मंगलवार रात लाइन क्रॉस करते समय ट्रेन से कटकर 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल में शनाख्त के लिए रखवा दिया।