फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती बोर्ड से जुड़े हो सकते है आरोपियों के तार, संदीप की गिरफ्तारी से खुलेगा राज

विज्ञापन
विज्ञापन
भर्ती बोर्ड से जुड़े हो सकते हैं आरोपियों के तार, संदीप की गिरफ्तारी से खुलेगा राज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने के नाम पर परीक्षार्थियों से ठगी करने के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर भर्ती बोर्ड से उनके तार जुड़े होने के साक्ष्य तलाश रही है। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ बोर्ड से जुड़े होने का कोई ठोस सबूत नहीं लगा है। पुलिस मामले में मास्टर माइंड संदीप की तलाश को लेकर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी से ही मामले का पूरा राज खुल सकेगा। वहीं पुलिस मामले में उन युवकों से भी पूछताछ कर सकती है जिनके एडमिट कार्ड आरोपियों के पास से मिले हैं। साथ ही जरूरत पड़ने पर उन्हें हिरासत में भी लिया जा सकता है। गिरफ्तार आरोपियों पर पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने के नाम पर 25-30 युवकों से 6 से 10 लाख रुपये में सौदा तय करने का आरोप है।
विदित रहे कि रविवार सुबह सीआईए-2 में नियुक्त एसआई कुलदीप सिंह की टीम ने बहालगढ़ के पास गश्त के दौरान पता लगा था कि खेवड़ा रोड पर कुछ युवक पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने के नाम पर परीक्षार्थियों से ठगी करने का षड्यंत्र बना रहे हैं। उन्होंने परीक्षार्थियों को एकत्रित कर रखा है और उन्हें झांसा देकर पैसे ठगना चाहते हैं। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने वहां से रोहतक के गांव पाकस्मा फिलहाल देव नगर सोनीपत निवासी प्रवीण, गांव माहरा निवासी अशोक व जतिन और लड़सौली निवासी जितेंद्र को काबू किया था। पुलिस का दावा था वहां उनके पास 25-30 युवक बैठे थे। जिन्हें आरोपियों ने कहा था कि उनके साथी गांव बजाना निवासी संदीप का मैसेज आते ही वह उन्हें परीक्षा करने का तरीका बता देंगे। तभी वह पकड़े गए थे। पुलिस ने उनकी गाड़ी के अंदर से प्रिंटर भी बरामद किया था। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर एसआई कुलदीप के बयान पर उनके खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत व षड्यंत्र का मामला दर्ज कर लिया था। मौके से गिरफ्तार किया गया जतिन सीआरपीएफ में एसआई है। पुलिस ने आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर ले रखा है। पुलिस मामले में अब मास्टर माइंड बजाना निवासी संदीप कादियान की तलाश कर रही है। उसकी गिरफ्तारी से मामले में पर्दा उठ सकता है। संदीप की तलाश में पुलिस उसके सभी ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एडमिट कार्ड की कॉपी देने वालों से भी होगी पूछताछ
पुलिस अब उन युवकों से भी पूछताछ कर सकती है कि जिनके एडमिट कार्ड कॉपी की आरोपियों के पास से बरामद किए गए हैं। पुलिस उनमें से किसी युवक पर शक होने के बाद उसे हिरासत में भी ले सकती है।
विज्ञापन

--
सिपाही भर्ती परीक्षा पास कराने के नाम पर लाखों रुपये में सौदा करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। मामले में मास्टर माइंड की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा। मामले में एडमिट कार्ड का कॉपी देेने वाले युवकों से भी पूछताछ की जा सकती है।
कुलदीप देशवाल, थाना प्रभारी राई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें