फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर फोन कर ली एटीएम की जानकारी, खाते से निकाले 6400 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फोन पर जानकारी लेकर खाते से निकाले 6400 रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। मोहल्ला कलां निवासी युवक से फोन पर एटीएम की जानकारी लेने के बाद खाते से रुपये निकालने का मामला सामने आया है। मोबाइल पर खाते से रुपये निकाले जाने का मैसेज मिलने पर उसे ठगी का पता लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मोहल्ला कलां निवासी अरुण ने पुलिस को बताया कि उसका रेलवे रोड स्थित कृषि विकास बैंक में खाता है। उसके पास एक फोन आया था। फोन करने वाले ने बताया कि वह बैंक कस्टमर केयर सेंटर से बोल रहा है। फोन करने वाले ने उससे उसके एटीएम के बारे में कुछ जानकारी मांगी तो उसने दे दी। जानकारी देने के बाद उसके एटीएम से अलग-अलग समय पर चार बार में 64 सौ रुपये निकल गए। उसके पास पैसे निकलने का मैसेज आया तो उसे ठगी का पता लगा। पीड़ित ने बताया कि उसके भाई के खाते से भी गड़बड़ी की गई है। उसने पहले अपने स्तर पर पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। जिस पर मामले से पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद गीता भवन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने खाते की जानकारी लेकर पैसे निकालने की शिकायत दी है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पता लगाया जा रहा है कि पैसे किस तरह निकाले गए हैं। जल्द मामले का पटाक्षेप करने का प्रयास किया जा रहा है।
- दलजीत सिंह, जांच अधिकारी, गीता भवन चौकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें