कुरुक्षेत्र। ज्योतिसर में धान के लिए पौध तैयार कर रहे किसान की खेत में करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा।
पुलिस के अनुसार ज्योतिसर निवासी नाथीराम (60) शुक्रवार सुबह 6 बजे अपने खेत में धान के लिए पौध तैयार करने गया था। इस दौरान अचानक ट्यूबवेल का स्टार्टर खराब हो गया। जैसे ही नाथीराम स्टार्टर की जांच करने लगा तो करंट लग गया। सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में नाथीराम को एलएनजेपी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ज्योतिसर चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। इस हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है।