फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में नहा रहे दुकानदार की बाइक सवार नकाबपोशों ने चेन झपटी, साहस दिखा भिड़ा तो गोली मारकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में नहा रहे दुकानदार से नकाबपोशों ने चेन झपटी, साहस दिखा भिड़ा तो गोली मारकर की हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव बैंयापुर के अड्डे पर बारिश में नहा रहे कन्फेक्शनरी की दुकान चलाने वाले दुकानदार की बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने चेन झपट ली। जब दुकानदार साहस दिखाते हुए बदमाशों से भिड़ गया तो बदमाशों ने दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से भाग निकले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने दुकानदार के भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाश एक सीसीटीवी में दिख रहे हैं, लेकिन मुंह पर कपड़ा बंधा होने के कारण पहचान में नहीं आ रहे हैं।
गांव बैंयापुर निवासी राजेश (46) गांव के अड्डे पर कन्फेक्शनरी की दुकान चलाते थे। वह दोपहर को दुकान पर ही थे। इस दौरान बारिश शुरू हो गई। वह कपड़े उतारकर दुकान के बाहर बारिश में नहाने लगे। उसी समय बाइक सवार दो नकाबपोश युवक उनके पास पहुंचे। दुकानदार के कपड़े उतारने के कारण सोने की चेन दूर से ही दिख रही थी। नकाबपोश बदमाशों ने उनकी सोने की चेन झपट ली। जिस पर उन्होंने विरोध करते हुए युवकों को पकड़ लिया। इसी बीच एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर उनकी गर्दन के पास गोली मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गए। उसके बाद बदमाश वहां से बाइक लेकर भाग निकले। राजेश से कुछ दूर बैठे ग्रामीणों ने वारदात के बारे में पुलिस को अवगत कराया। साथ परिजनों की मदद से राजेश को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना के बाद पहुंचे डीएसपी ताहिर हुसैन और एसएचओ दलबीर सिंह ने जांच की। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने राजेश के भाई नरेंद्र के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। गांव बैंयापुर में दिनदहाड़े हुई वारदात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बदमाश सरेआम वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। उसके बावजूद उनका सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

---
सीसीटीवी में भागते दिख रहे बदमाश
वारदात का अंजाम देकर बदमाश खरखौदा की तरफ फरार हो गए। घटनास्थल से काफी आगे एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में जांच के दौरान करीब एक बजकर सात मिनट पर बदमाश भागते हुए दिख रहे हैं। हालांकि उनके चेहरे पर नकाब होने व कैमरा दूर होने के चलते उनको पहचाना नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

---
बारिश में नहा रहा दुकानदार से सोने की चेन छीनने के दौरान विरोध करने पर गोली मारी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है और उसके आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। इसके लिए छह टीमों को लगाया गया है। बदमाशों को जल्द पकड़कर खुलासा कर दिया जाएगा। - सतेंद्र गुप्ता, डीआईजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें