फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना बंद की वीडियो क्लिप एसपी को भेजी तो पांच पुलिस कर्मी सस्पेंड, एसएचओ अंबाला अटैच

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बंद की वीडियो क्लिप एसपी को भेजी तो पांच पुलिस कर्मी सस्पेंड, एसएचओ अंबाला अटैच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जीआरपी थाने का गेट बंद देखकर यात्री ने वीडियो क्लिप बनाकर एसपी के मोबाइल पर भेज दी। एसपी ने थाने का दरवाजा बंद देखकर वहां तैनात पांच पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। वहीं थाना प्रभारी ताराचंद को अंबाला अटैच कर दिया गया है। थाने में नए एसएचओ नरेंद्र व अन्य स्टाफ की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

28 फरवरी की रात को जीआरपी थाने का गेट बंद था और गेट की बाहर से कुंडी लगी थी। उस दौरान किसी यात्री ने ट्रेन से उतरकर थाने का गेट बंद होने के साथ ही कुंडी लगे होने की वीडियो क्लिप बना ली। बताया जा रहा है कि उस यात्री ने जीआरपी थाने का फोन नंबर भी मिलाया, लेकिन वहां फोन रिसीव नहीं हो सका। इस तरह जीआरपी के लापरवाह होने के कारण उसने वीडियो क्लिप एसपी जीआरपी विनोद कुमार के मोबाइल पर भेज दी। एसपी ने इस पूरे मामले की जांच कराई तो पता चला कि 28 फरवरी की रात को थाने में कोई भी मौजूद नहीं था और इस तरह थाने को बंद करके सभी बाहर चले गए। जबकि थाने में कोई न कोई पुलिसकर्मी जरूर होना चाहिए था। इस कारण ही एसपी रेलवे ने मंगलवार को एएसआई धर्मबीर, रामचंद्र, वजीर, हैड कांस्टेबल अशोक कुमार, जयवीर को सस्पेंड कर दिया। वहीं थाना प्रभारी ताराचंद को यहां से हटाकर अंबाला अटैच कर दिया गया। इनकी जगह दूसरा स्टाफ बुधवार को थाने में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें