फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती पर फायरिंग, बाल-बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
गांव भावड़ नहर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने आढ़ती की कार पर फायरिंग कर दी। हमले में आढ़ती बाल-बाल बचा। बाद में हमलावर फरार हो गए। आढ़ती की शिकायत पर बरोदा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बुटाना निवासी देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह जुलाना मंडी में आढ़त का काम करता है। उसने बताया कि वह वीरवार रात को जुलाना से अपने गांव की तरफ जा रहा था। जब वह भावड़ नहर से आगे पहुंचा तो इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसकी गाड़ी के पास आए और उसे गालियां देने लगे। वह गाड़ी रोकने को कह रहे थे और चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए थे। इस पर उसने कार नहीं रोकी तो युवकों ने उस पर दो गोली चलाईं। गनीमत रही कि गोली उसे नहीं लगी। देवेंद्र ने शक जताया कि बदमाश उसके साथ लूटपाट करना चाहते थे। पुलिस ने इस बारे में मामला दर्ज कर शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुटाना के आढ़ती पर फायरिंग, बाल-बाल बचा
मुंह पर कपड़ा बांधकर आए दो बदमाशों ने गाड़ी पर गोलियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें