फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खानपुर कलां में फरसा से हमला कर किसान की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना (सोनीपत)। खानपुर कलां गांव में दो पक्षों में चल रही रंजिश के चलते शुक्रवार की रात में खेती किसानी करने वाले एक व्यक्ति की फरसे से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हो चुका है, जिसमें मृतक किसान समेत चार लोग गिरफ्तार हुए थे और उनको कोर्ट से जमानत मिली थी।
विज्ञापन

गांव खानपुर कलां निवासी दिलबाग ने पुलिस को बयान देते हुए बताया कि शुक्रवार की रात में उसका छोटा भाई कृष्ण (40) घर से मोहना भवन की ओर जा रहा था। लेकिन घर से निकलते ही गांव के संदीप ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर फरसे व लाठी डंडों से उसपर हमला बोल दिया। मारपीट का शोर सुनकर वह पड़ोस के लोगों के साथ पहुंचा तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। इसके बाद उन्होंने घायल कृष्ण को बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सकों ने कृष्ण की हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में शनिवार को उपचार के दौरान कृष्ण की मौत हो गई। मृतक कृष्ण के भाई दिलबाग ने संदीप, नफे सिंह, जगजीत, बिजेंद्र, अंकित व उनके भांजे विजय, जापान व सुरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दिलबाग के बयान पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी।
एक महीने पहले भी हुआ था झगड़ा
दिलबाग का कहना था कि कृष्ण व संदीप के बीच रंजिश चल रही थी। एक महीने पहले भी उनके बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें संदीप ने कृष्ण समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कृष्ण व अन्य को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें जमानत मिल गई थी। लेकिन तभी से संदीप उसकी हत्या करने की फिराक में लगा हुआ था।
विज्ञापन

खानपुर कलां के संदीप ने पहले मृतक कृष्ण के परिवार के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसके आधार पर केस दर्ज कर कृष्ण समेत चार को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें उसकी जमानत हो गई थी, कृष्ण पर शुक्रवार रात को फरसे व गंडासों से वार करके मौत के घाट उतार दिया। दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी।
विज्ञापन

-संदीप अहलावत, सदर थाना एसएचओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें