गोहाना। सोनीपत के रहने वाले एक व्यक्ति ने ग्रुप डी में नौकरी लगवाने के नाम पर तीस लाख रुपये की ठगी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोनीपत निवासी करण सिंह ने शिकायत में बताया कि जींद जिले के टिटौली व हाल निवासी भादौठी खास निवासी ओमप्रकाश व उसके बेटे ने उससे बेटे को ग्रुप डी में भर्ती कराने की बात कही थी। जिसकी एवज में ओमप्रकाश व सुमित ने उससे तीस लाख रुपये की मांग की थी। बेटे की नौकरी के लिए वह उनके झांसे में आ गया और तीस लाख रुपये देने की बात कह दी। आरोप है कि एक मार्च को उसने गोहाना के एक ऑफिस में ओमप्रकाश व सुमित को तीस लाख रुपये दिए थे। लेकिन उन दोनों उसके बेटे की नौकरी नहीं लगवाई, जब उसने अपना तीस लाख रुपया मांगा तो वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। करण सिंह के बयान पर पुलिस ने शनिवार को ओमप्रकाश व सुमित के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी।