फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जा लेने गए हुडा अफसरों के सामने हंगामा, किसानों ने किया आत्मदाह का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन पर कब्जा लेने गए हुडा अफसरों के सामने किसानों ने किया आत्मदाह का प्रयास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई। गांव नांगल में सेक्टर-59 व 64 के डिवाइडर की सड़क के निर्माण को अधिगृहीत जमीन पर कब्जा लेने गई हुडा की टीम को किसानों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने वहां आत्मदाह व सिर में ईंट से हमला कर आत्महत्या का प्रयास तक किया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने वहां नौ ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया। बाद में ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार सोनीपत की शिकायत पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुधवार को नांगल कलां गांव के पास हुडा विभाग के संपदा अधिकारी विजय राठी के नेतृत्व में विभाग सहायक उपमंडल अभियंता देवेंद्र मलिक, जेई इंद्रजीत व हरपाल जमीन पर कब्जा लेने गए थे। वहां सेक्टर-59 व 64 के लिए डिवाइडर की सड़क का निर्माण किया जाना है। कार्रवाई के दौरान बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार जयभगवान शर्मा मौजूद रहे। साथ ही कुंडली थाना से भारी पुलिस बल भी उनके साथ था। टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी व डंपर की मदद से सड़क निर्माण के लिए मिट्टी डालने का काम शुरू कर दिया। इस दौरान करीब 40 डंपर मिट्टी डालने के बाद कई किसान वहां पहुंचे और काम को रोक दिया। विभाग के अधिकारियों ने कब्जा कार्रवाई को जायज बताते हुए विरोध न करने को कहा। जिसके बाद किसान नहीं माने। किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। इतना ही नहीं एक किसान ने सिर में ईंट मारकर व दूसरे ने इंजन से डीजल निकालकर आत्मदाह की धमकी दे डाली। जिस पर पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। पुलिस ने दर्जनभर किसानों के खिलाफ ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चार महिलाओं सहित नौ किसानों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

---
किसानों के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत : तहसीलदार
ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार जयभगवान शर्मा ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व विरोध करने वाले किसानों के खिलाफ शिकायत दी है। इस दौरान धीरज व पंकज ने सिर में स्वयं ईंट मारने की कोशिश की। किसान पंकज ने पास में खड़े जेनरेटर से तेल निकालकर स्वयं को आग लगाने का प्रयास किया। उन्हें काबू कर लिया गया।
---
किसानों ने कहा, नहीं उठाया मुआवजा
विरोध करने वाले किसानों का कहना था कि उन्होंने अपनी जमीन का मुआवजा नहीं उठाया है। जमीन पर उनका हक है। अधिकारियों ने उनके साथ गलत किया है। जब तक वह मुआवजा नहीं उठाते, उनकी जमीन पर कब्जा नहीं लिया जा सकता। अगर उनके साथ न्याय नहीं हुआ तो विरोध प्रदर्शन व धरना देने के साथ न्यायालय की शरण लेंगे।
विज्ञापन

---
जमीन का मुआवजा किसानों को दिया : राठी
संपदा अधिकारी विजय राठी ने बताया कि हुडा विभाग ने किसानों की जमीन का पूरा पैसा उनके खाते में डाल रखा है। किसान गलत विरोध कर रहे हैं। विभाग की जमीन होने के कारण सड़क निर्माण के लिए कब्जा कार्रवाई की है।
---
तहसीलदार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। नौ किसानों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- बीर सिंह, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें